• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. IG pulls out 118 policemen in agra
Written By
Last Modified: आगरा , सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (11:16 IST)

योगी आदित्यनाथ का असर, आईजी ने हटाए 118 पुलिसकर्मी

Agra IG
फाइल फोटो
योगी सरकार की सख्ती के चलते सबसे ज्यादा असर कानून व्यवस्था नजर आने लगा है। प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सभी पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ गई है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश में सभी सुरक्षा को चाक चौबंद रखने की कोशिश की जा रही है। 
 
योगी के सत्ता में आते ही कई पुलिसकर्मी और अफसर सस्पेंड हो चुके हैं, वहीं ताजनगरी मामले में आगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक आईजी ने बदमाशों से सांठगांठ के चलते 8 जिलों के 118 पुलिसवालों को हटाने का आदेश दिया है।
 
कहा जा रहा है कि आईजी को खबर मिली थी कि कुछ पुलिसवालों की बदमाशों से सांठगांठ है जिसके चलते उन्होंने तत्काल फैसला लिया। इस कार्यवाई को काफी बड़े स्तर पर माना जा रहा है। हटाए गए पुलिसकर्मियों में 10 इंसपेक्टर और 20 सब इंसपेक्टर हैं।
 
उल्लेखनीय है कि आगरा जोन में अवैध खनन, तस्करी, गोकशों और माफियाओं का जोर है। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद कई बार इस बात को दोहरा चुके हैं कि कानून को हाथ में लेने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे में पुलिस की छवि सुधारने के लिए यह एक बड़ा कदम बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
हिंसा के कारण गोरक्षा के उद्देश्य को नुकसान हो रहा- आरएसएस