Hanuman Chalisa

हैदराबाद में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत

बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (11:37 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण एक दीवार के गिरने से 2 महीने के एक शिशु समेत नौ लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वर्षाजन्य हादसों में कुल मिलाकर 15 लोगों के मरने की खबर है। 
 
घटना मंगलवार रात को उस समय घटी जब भारी बारिश के कारण एक बड़ी दीवार करीब 10 मकानों पर ढह गई।
 
रिपोर्ट के अनुसार दीवार गिरने से 2 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई है। प्रभावितों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं और चार अन्य अलग-अलग परिवारों से हैं।
 
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) आपदा प्रबंधन बल के जवानो ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मलबे से शवों को निकाला है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम भी जीएचएमसी की मदद कर रही है।
 
इस बीच मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया कि तेलंगाना के कुछ हिस्सों में आज भी गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। (वार्ता)

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, मध्यप्रदेश को 1,500 करोड़ की जगह सिर्फ 231.80 करोड़ रुपए देने होंगे

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

अगला लेख