dharma sangrah
✕

पति के ऊपर ऐसे गिरी पत्नी कि दोनों की मौत हो गई

Updated: मंगलवार, 2 जनवरी 2018 (13:25 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक 128 किलो वजनी महिला के नीचे दबकर उसके पति की मौत हो गई लेकिन सीढि़यों से गिरने के कारण लगी चोटों के कारण महिला की भी मौत हो गई। 
 
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह मामला राजकोट में सामने आया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजुला विट्ठलानी का वजन 128 किलो था। पति नटवरलाल की मौत का कारण पत्नी का वजन बन गया। दरअसल वह उनके ऊपर गिर गई थी लेकिन गिरने से पत्नी भी घायल हो गई। राजकोट की इस घटना के बारे में जानकर सभी को हैरानी है कि कि आखिर यह सब हुआ कैसे..?
 
राजकोट की रामधाम सोसायटी में एक महिला का सीढ़िया चढ़ते वक्त पैर फिसल गया और वह अपने पति के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में महिला और उसके पति दोनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मंजुला विट्ठलानी के अपने पति नटवरलाल के ऊपर गिरने उनके सिर में गंभीर चोट आई।  
 
बाद में, अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंजुला के बेटे आशीष को सुबह करीब चार बजे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। बेटे की हालत का जायजा लेने के लिए जल्दबाजी में वह सीढियां चढ़कर आशीष के कमरे में जाने लगी। 
 
सीढ़ियां चढ़ने के दौरान उनके पति नटवरलाल भी पीछे ही थे। जल्दबाजी में मंजुला का पैर फिसल गया और वह सीधे नटवरलाल पर आ गिरी। इस घटना में मंजुला और उनके पति नटवरलाल दोनों को गंभीर चोटें आईं। 
 
बताया जा रहा है कि सीढियों से गिरने के कारण मंजुला को और मंजुला के नीचे दबने से नटवरलाल को गंभीर चोटें आई जहां डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख