dharma sangrah
✕

बिहार में मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 45 नाबालिगों को बचाया गया

Updated: सोमवार, 10 मार्च 2025 (16:44 IST)
Human trafficking racket: बिहार पुलिस द्वारा हाल ही में चलाए गए मानव तस्करी निरोधक अभियान में 42 लड़कियों समेत कुल 45 बच्चों को बचाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रोहतास जिले (सासाराम) के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह 'ऑपरेशन नटराज' के तहत जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की गई थी।
 
नाबालिगों में से अधिकतर राज्य के बाहर से : उन्होंने कहा कि एक गैरसरकारी संगठन ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) अनिल कुमार जैन को सूचना दी थी कि नाबालिगों को जिनमें से अधिकतर राज्य के बाहर से हैं, कई तथाकथित ऑर्केस्ट्रा पार्टियों द्वारा काम पर रखा जा रहा है, जो शादियों और अन्य सार्वजनिक समारोहों में प्रस्तुति देते हैं।ALSO READ: UP: 104 बच्चों को तस्करी से बचाने वाली दिल्ली पुलिस की 2 महिला अधिकारी सम्मानित
 
अधिकारी ने कहा कि बताया गया कि इन बच्चों को भयावह परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर किया जाता है और उन्हें खुले कपड़े पहनने और अश्लील गानों की धुनों पर नाचने के लिए मजबूर किया जाता है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ने सूचना हमें दी और हमने अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने कहा कि गुरुवार की सुबह शुरू हुआ अभियान 6 घंटे तक चला जिसमें कई पुलिस थानों के कर्मी 19 वाहनों में सवार होकर मौके पर पहुंचे। 3 नाबालिग लड़कों को भी बचाया गया। गिरोह में शामिल होने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
 
लड़कियों को नौकरी और शादी का झांसा दिया गया : अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि लड़कियों को नौकरी और शादी का झांसा दिया गया था। लड़कों को आर्थिक सुरक्षा का वादा किया गया था। बचाए गए सभी बच्चे बेहद गरीब पृष्ठभूमि से हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि बचाए गए बच्चों के पुनर्वास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।ALSO READ: भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक व्यक्ति की मौत, BSF जवान घायल
 
इस बीच गैरसरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (एवीए) के वरिष्ठ निदेशक मनीष शर्मा ने एक बयान में कहा कि पहले, लड़कियों की तस्करी ज्यादातर पश्चिम बंगाल से होती थी, लेकिन अब छत्तीसगढ़ ऐसे नेटवर्क का नया केंद्र बन गया है। अंतर-राज्यीय तस्करी गिरोहों के पीछे प्रभावशाली लोग हो सकते हैं। इन्हें खत्म करने के लिए गहन जांच की जरूरत है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख