Hanuman Chalisa

केरल में मानव बलि का मामला, आर्थिक तंगी दूर करने के लिए ली 2 महिलाओं की जान

बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (13:29 IST)
कोच्चि। केरल में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में आर्थिक तंगी दूर करने के लिए तीन लोगों ने 2 महिलाओं की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार सुबह अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 26 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
 
मामले में आरोपी भागवल सिंह, उसकी पत्नी लैला और मोहम्मद शफी के बयान मंगलवार को दर्ज किए गए थे। आरोपियों ने अपनी आर्थिक तंगी दूर करने और समृद्धि प्राप्त करने के लिए महिलाओं की बलि दी थी।
 
 
वरिष्‍ठ आईपीएस अधिकारी आर. निशानथिनी ने एक बयान में कहा था कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अपराध आर्थिक तंगी दूर करने और समृद्धि प्राप्त करने के लिए किया गया। अधिकारी ने पथनमथिट्टा के एलानथूर में दंपित के घर से महिलाओं के शव के टुकड़ों को निकालने के अभियान का नेतृत्व किया था।
 
पुलिस के अनुसार, महिलाओं की उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच थी। इनमें से एक कदवंथरा और दूसरी नजदीक स्थित कालडी की रहने वाली थी। वे इस साल क्रमश: सितंबर और जून से लापता थीं। उनकी तलाश में जुटी पुलिस को तफ्तीश के दौरान घटना के कथित तौर पर मानव बलि से जुड़े होने की जानकारी मिली थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

'आपने देश की अंतरात्मा जगा दी, अब अनशन खत्म कीजिए'— शशि थरूर की सोनम वांगचुक से भावुक अपील

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस; कल तक मांगा जवाब

कल का मौसम : अगले 12 घंटों में बदलेगा इन 22 राज्यों का मिजाज! IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

गोलीबारी में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर FIR, क्या बोले 'पर्ची वाले' बाबा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का 65वें वर्ष में मंगल प्रवेश, अदालज त्रिमंदिर में किए दर्शन, PM मोदी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

अगला लेख