Daily Horoscope
✕

Manipur: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार जब्त

Updated: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (11:52 IST)
Manipur: सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। पुलिस के एक बयान में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि हथियार और गोला-बारूद गुरुवार को इंफाल पूर्वी जिले के सगोलमांग पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के तहत शांतिपुर, खमेनलोक और वाकन इलाकों से जब्त किए गए।
 
पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए हथियारों में 3 एके 47/56, 4 कार्बाइन मशीन गन, 7 एसएलआर सहित 36 हथियार एवं 1,615 कारतूस और 82 हथगोले सहित विस्फोटक शामिल हैं। बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने बुलेटप्रूफ जैकेट एवं वॉकी टॉकी सेट समेत 132 युद्ध सामग्री भी बरामद की। इसमें कहा गया है कि बरामद हथियारों में 3 एके-47/56 राइफल और कार्बाइन मशीनगन शामिल हैं।
 
इसमें कहा गया है कि जब्त की गई वस्तुओं को आगे की कानूनी प्रक्रियाओं के लिए सगोलमांग पुलिस थाने को सौंप दिया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने गुरुवार को मणिपुर पुलिस के 132वें स्थापना दिवस पर कहा कि राज्य के वर्दीधारी कर्मियों को जातीय पहचान से इतर अपराधों को रोकने और संपत्तियों की रक्षा के लिए काम करना चाहिए। सिंह ने यह भी कहा कि स्वेच्छा से हथियार पुलिस को सौंपने वालों के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी।(भाषा) प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख