Hanuman Chalisa

राम रहीम की चहेती हनीप्रीत नेपाल भाग गई...

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (00:25 IST)
उदयपुर। दुष्कर्म के मामले में बीस साल की सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा रामरहीम के समर्थक उदयपुर के प्रदीप गोयल को हरियाणा क्राइम ब्रांच ने सिरसा में दंगा फैलाने के आरोप में आज हिरासत में लिया। प्रदीप से मिली जानकारी के मुताबिक राम रहीम की चहेती नेपाल भाग गई है और वहां किसी गुप्त जगह पर रह रही है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरियाणा क्राइम ब्रांच के अधिकारी गुरुवार रात को उदयपुर पहुंच गए थे। सेक्टर 14 नाकोड़ा नगर निवासी प्रदीप गोयल को सिरसा में लोगों को भड़काने के आरोप में हिरासत में लेकर पुलिस हरियाणा रवाना हो गई है।
 
सूत्रों ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने दंगाइयों की पहचान करने पर झाड़ोल के कुछ लोग हरियाणा पुलिस की पकड़ में भी आ गए। इन लोगों से पूछताछ में प्रदीप गोयल का नाम सामने आया था।
 
पुलिस ने बताया कि पता चला है कि झाड़ोल क्षेत्र में आरोपी राम रहीम की जमीन भी है, जहां आश्रम का संचालन होता है। इस आश्रम से क्षेत्र के अनेक आदिवासी जुड़े हुए हैं। प्रदीप गोयल ने उदयपुर से 2 बसें भरकर सिरसा भेजी थी और भोले भाले आदिवासियों को 25-25 हजार रुपए देने का लालच भी दिया था। 
 
सूत्रों ने बताया कि हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लापता रामरहीम की खास राजदार हनीप्रीत की तलाश उदयपुर में भी की।
 
सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच को प्रदीप गोयल के मार्फत हनीप्रीत के उदयपुर में छिपे होने का शक हुआ था। हनीप्रीत को लेकर क्राइम ब्रांच के हाथ क्या लगा, फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है लेकिन जानकारी मिल रही है कि वह नेपाल भाग गई है।
 
पुलिस ने प्रदीप के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है, जिसमें राम रहीम और हनीप्रीत की तस्वीरें हैं। उधर नेपाल से सटी बिहार की की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। 

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख