biodatamaker
✕

हार्दिक की पारी ने पलट दिया मैच का पासा : कोहली

Updated: रविवार, 17 सितम्बर 2017 (23:53 IST)
चेन्नई। भारत के कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि महत्वपूर्ण समय पर हार्दिक पांड्या की तेजतर्रार अर्द्धशतकीय पारी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां पांच वनडे मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारत के लिए मैच बदल दिया।
 
भारत ने बारिश से प्रभावित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ-लुईस पद्धति से 26 रन से हरा दिया और श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।
 
पांड्या ने 66 गेंदों में 83 रन की शानदार पारी खेली और धोनी के साथ बेहतरीन साझेदारी करते हुए पारी को 281 रन तक पहुंचाने में मदद की। कोहली ने कहा कि भारत ने आज एकबार फिर साबित किया कि उसका निचला मध्यक्रम कितना शानदार है।
 
उन्होंने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘हमने टॉस के समय बात की थी कि हम बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं। हमने विकेट गंवाए लेकिन एमएस धोनी और केदार ने अच्छा खेल दिखाया। हार्दिक और बाद में एमएस ने पारी की समाप्ति हमेशा की तरह शानदार तरीके से की।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘आज यह उदाहरण है कि मध्य और निचला क्रम कितना अच्छा हो सकता है।’ कोहली ने कहा, ‘हार्दिक खुद पर भरोसा करते हैं, और उनकी पारी मैच का पासा पलटने वाली थी। उनके अंदर तीनों कौशल बराबर के हैं और हम उन्हें पाकर भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।’
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख