• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Hizbul Commander sabzar ahmad bhat
Written By
Last Modified: शनिवार, 27 मई 2017 (15:38 IST)

हिजबुल कमांडर सब्जार की मौत के बाद घाटी में विरोध प्रदर्शन, बंद

Terrorist organization Hizbul Commander sabzar ahmad bhat
श्रीनगर। आतंकवादी संगठन हिजबुल कमांडर सब्जार अहमद भट की मौत के मद्देनजर भड़के हिंसक प्रदर्शनों के बाद कश्मीर घाटी में शनिवार को खुद-ब-खुद सब कुछ बंद हो गया। सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष के दौरान अनंतनाग में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
 
बुरहान वानी का उत्तराधिकारी भट एक अन्य आतंकवादी के साथ कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
 
आतंकवादियों के मारे जाने के तुरंत बाद पुलवामा के त्राल और दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग के खानाबल समेत करीब 50 जगहों पर पथराव की घटनाएं शुरू हो गयीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में जिले के मत्तान इलाके में एक व्यक्ति घायल हो गया।
 
पूरी घाटी में हालात तनावपूर्ण हैं । घबराए हुए लोग अपने घरों के लिए निकल पड़े जिससे कुछ रास्तों पर यातायात जाम हो गया। स्कूलों को तीन घंटे पहले ही बंद कर दिया गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
चांदी में तेजी, छिटपुट मांग से सोना स्थिर