sawan somwar

तीन तलाक कानून के तहत मथुरा में दर्ज हुआ मुकदमा, 1 लाख रुपए नहीं मिलने पर दे दिया तलाक

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (19:16 IST)
मथुरा। तीन तलाक कानून के अस्तित्व में आने के साथ ही मथुरा में इसके प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
राज्यसभा में मंगलवार को इस संबंध में लाए गए विधेयक पर जब मत विभाजन हो रहा था, उसी समय मथुरा के कोसीकलां कस्बे के कृष्णा विहार मोहल्ला निवासी जुमरत को हरियाणा निवासी उसका पति इकराम सुलहनामे के प्रयासों के दौरान थाने के गेट पर ही 3 बार तलाक बोलकर चला गया था। 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि इस घटना के बाद पीड़िता की मां ने शिकायती पत्र देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। उसका आरोप है कि उसने ढाई वर्ष पूर्व अपनी 2 बेटियों जुमरत और सन्नो का निकाह मेवात जिले के गांव चैखा थाना पिनगवां निवासी इकराम और उसके छोटे भाई के साथ किया था। जुमरत को तो तभी विदा कर दिया गया था जबकि सन्नो छोटी होने के कारण मायके में रह रही थी।
 
उन्होंने बताया कि आरोप है कि शादी के बाद से ही इकराम व उसके घर वाले दहेज में 1 लाख रुपए की मांग करने लगे थे और रुपए न मिलने पर जुमरत को प्रताड़ित कर रहे थे इसलिए कुछ समय पूर्व जुमरत ससुराल से आकर मायके में ही रहने लगी। 1 सप्ताह पूर्व ही उसने पति के खिलाफ दहेज के लिए मारने-पीटने व प्रताड़ित करने का मुकदमा कोसीकलां थाने में दर्ज कराया गया था। 
 
दोनों पक्षों के लोगों को सुलहनामे के लिए जिला मुख्यालय स्थित महिला थाने पर मंगलवार को बुलाया गया था। 4 घंटे की जद्दोजहद के बाद भी मामला नहीं निपटा बल्कि इकराम धमकी दे गया कि जब तक जुमरत उसे 1 लाख रुपया नहीं देगी, वह उसे घर में नहीं घुसने देगा। इसके बाद उसने थाने के गेट पर ही 'तलाक-तलाक-तलाक' बोला और चला गया।
 
एसपी (सिटी) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बुधवार को तीन तलाक के खिलाफ कानून बन जाने के बाद शिकायत मिलने पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 एवं भादंवि की धारा 323, 504 और 3/4 के तहत दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
 
एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि इस घटनाक्रम के तुरंत बाद जब उन्होंने महिला थाने को अवगत कराया तो उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया गया। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान : सीएम योगी

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’

अगला लेख