Hanuman Chalisa

वृंदावन के मंदिर में हेमामालिनी की नृत्य प्रस्तुति

शनिवार, 3 अगस्त 2019 (14:53 IST)
मथुरा (उप्र)। मथुरा से सांसद एवं प्रख्यात कलाकार हेमामालिनी ने शुक्रवार शाम झूलन महोत्सव के अवसर पर वृंदावन ठा. राधारमण मंदिर में नृत्य सेवा की प्रस्तुति दी। हेमामालिनी ने भावमय नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह मंदिर प्राचीन सप्तदेवालयों में से एक है।

सत्तर वर्षीय हेमामालिनी ने गणेश वंदना से नृत्य की शुरुआत की। इसके बाद 'वंशी विभूषित कराल' श्लोक और 'मधुराष्टकम' के पदों पर आधारित भारतीय शास्त्रीय शैली में नृत्य प्रस्तुति दी। उन्होंने महाकवि जयदेव के 'गीत गोविंद' के 'यमुना तीरे धीर समीरे हसत खेल वनमाली...' के बोलों और राधारमण हरि बोल के संकीर्तन पर भावमय नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर ठा. राधारमण लाल का बंगला सजाया गया था और उनकी विशेष भोग सेवा की गई। नृत्य प्रस्तुति से पूर्व मंदिर के सेवायत शरदचंद्र गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी ने हेमामालिनी का स्वागत किया। इस अवसर पर मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा भी मौजूद रहे।

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास

MP बनेगा निवेश का नया हब, भारत टेक्स-2026 में मिले 20,193 रुपए करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार नौकरियों का रास्ता साफ

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

अगला लेख