dharma sangrah

मिलावटखोरों की सूचना देने के लिए सीएम कमलनाथ ने जारी किया नंबर, मुरैना में भाजपा नेता पर FIR दर्ज

Updated: शनिवार, 3 अगस्त 2019 (14:03 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में मिलावटखोरों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ खुद एक्शन में हैं। मिलावटखोरों की शिकायत के लिए मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर सीधे सूचना देने की अपील लोगों से की है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि अपने स्वार्थ और मुनाफे के लिए खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश की जनता से अपील है कि मिलावट की सूचना 0755-2665036 पर फोन से या fdampbhopal@gmail.com पर ई-मेल कर सरकार तक पहुंचाएं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मिलावटखोरी को लेकर प्रदेश के लोगों को सचेत भी किया है। इधर सूबे में मिलावटखोरों पर लगाम लगाने के लिए सभी जिलों में प्रशासन की छापामार कार्रवाई जारी है।

मुरैना में भाजपा नेता पर FIR : प्रशासन ने मिलावटखोरों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए जो कार्रवाई शुरू की है उसमें पहले उज्जैन और अब मुरैना में भाजपा नेता का नाम सामने आने के बाद सियासत भी शुरू हो गई है। मुरैना के अंबाह में पुलिस ने भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष साधु सिहं राठौर पर मिलावटखोरी को लेकर एफआईआर दर्ज की है, वहीं इससे पहले उज्जैन में मिलावटखोरी के आरोप में सूबे में पहली बार कीतिवर्धन केलकर पर रासुका की कार्रवाई की गई थी, उसके परिवार के संघ से जुड़े होने की बात सामने आई थी।

प्रशासन की कार्रवाई में मिलावटखोरी में भाजपा नेताओं के नाम सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में पहले हत्या, अपहरण के केस में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आते रहे और अब मिलावटखोरी के मामलों में भी भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं।

शायद इसलिए मिलावटखोरी पर भाजपा मौन है। मिलावटखोरी में भाजपा नेताओं के नाम सामने आने से पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने आरोप लगाया था कि मिलावटखोरी का यह धंधा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते फलाफूला है और यह पिछले 15 सालों में भाजपा नेताओं की मिलीभगत से संगठित गिरोह के रूप में बदल चुका है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर इस बार की खास तैयारी, कौन होंगे अतिथि?

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल जीते

सांप को जैन साध्‍वियों ने सुनाया णमोकार मंत्र, कहा— मुक्‍त हो जाओ, अब किसी को मत डसना', फन फैलाकर बैठे रहे नागराज

काशी विश्वनाथ धाम में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वापस दिलाए पैसे

CM हेमंत सोरेन की पहल रंग लाई, ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रीति कुजूर सुरक्षित घर लौटी

अगला लेख