suvichar

उमर बोले- कश्मीर में 'कुछ' तो हो रहा है, मगर क्या...

Updated: शनिवार, 3 अगस्त 2019 (19:47 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिलने के बाद कहा कि राज्य में कुछ तो हो रहा है। 
 
अब्दुल्ला ने कहा कि हम कश्मीर की स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं। जब इस बारे में जिम्मेदार लोगों से पूछते हैं तो हमें यह जवाब मिलता है कि कश्मीर में कुछ तो हो रहा है, लेकिन यह कोई नहीं जानता कि आखिर हो क्या रहा है।
 
उन्होंने कहा कि असमंजस की इसी स्थिति के बीच हमने राज्यपाल से मिलने का फैसला किया। हालांकि गवर्नर ने भी अपने पिछले बयान को दोहरा दिया। उमर ने कहा कि राज्यपाल ने हमें भरोसा दिलया कि राज्य में किसी भी तरह की तैयारी नहीं की जा रही है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि 35ए से भी छेड़छाड़ की भी कोई तैयारी नहीं है। 
 
इससे पहले शुक्रवार को पीडीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल मलिक से मुलाकात की थी। नेताओं के कश्‍मीर में दहशत भरे वातावरण पर चिंता जताई। उल्लेखनीय है कि राज्य के गृह सचिव ने एक एडवाइजरी जारी कर अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को कश्मीर से लौटने की सलाह दी गई थी। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख