Daily Horoscope
✕

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, 3 फुट से ज्‍यादा जमी बर्फ, रास्‍ते में फंसे पर्यटकों के वाहन

Updated: गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (23:28 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण कई बॉर्डर रोड बंद पड़े हुए हैं।बॉर्डर रोड बंद होने के चलते चीन सीमा पर तैनात जवानों के साथ सीमांत गांवों के लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चीन बॉर्डर को जोड़ने वाली लिपुलेख रोड पर 3 फुट से अधिक बर्फ गिरने के चलते बंद है।


मुनस्यारी में भी बर्फबारी के कारण बंद थल-मुनस्यारी मार्ग को खोल दिया गया है। चीन बॉर्डर के करीब बसे गुंजी, कूटी और नाबी गांव पूरी तरह बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए हैं। दारमा घाटी में भी जमकर बर्फबारी हो रही है।हिमनगरी मुनस्यारी के कालामुनि, बेटुली धार और गलाती में बीती रात हुई बर्फबारी के कारण थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग एक बार फिर बाधित हो गया था, जिस कारण पर्यटकों के कई वाहन मार्ग में फंसे हुए थे।

चमोली जिले में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड रही है। जिले में पहाड़ी से लेकर पेड़-पौधे पूरी तरह बर्फ से ढंके हुए हैं। औली, ब्रह्मताल, चोपता और रामणी में करीब 2 फुट तक बर्फ जमी हुई है। गुरुवार सुबह मौसम साफ होने के बाद बर्फ से ढंकी हुई पहाड़ियां चांदी सी चमक उठीं। बद्रीनाथ में तो तीन से चार फुट तक बर्फ पड़ी है।

उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी से कई इलाके बर्फ के मोटे आवरण से ढंके हुए हैं।इस बर्फबारी से  जनपद के उपला टकनौर सहित मोरी और बड़कोट के ऊंचाई वाले गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के गंगोत्री यमुनोत्री के मंदिर भी बर्फ का मोटा आवरण धारण कर चुके हैं।

लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख