ramcharitmanas

Weather Update : केरल में भारी बारिश, एर्णाकुलम में ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी

Updated: रविवार, 2 जून 2024 (18:50 IST)
Heavy rains in Kerala : दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण केरल के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को राज्य के एर्णाकुलम जिले में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया, जहां पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में जिले के अलग-अलग स्थानों पर 'बहुत भारी बारिश' होने का अनुमान जताया है। लोगों को पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के संभावित खतरों के प्रति आगाह किया है। 
 
बहुत भारी बारिश होने का अनुमान : 'ऑरेंज' अलर्ट का मतलब है 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक की भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में जिले के अलग-अलग स्थानों पर 'बहुत भारी बारिश' होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पतानमथिट्टा, अलप्पुझा, इडुकी और वायनाड जिलों के लिए 'यलो' अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 'यलो' अलर्ट का मतलब है छह सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश होना।
ALSO READ: Weather Update : देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी, 3 महीने में 56 लोगों की मौत
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के प्रति आगाह : मौसम की चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के संभावित खतरों के प्रति आगाह किया है और उनसे आग्रह किया है कि यदि आवश्यक हो तो वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। इसमें कहा गया है कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को, जहां अक्सर जलभराव होता है, बारिश की स्थिति का आकलन करने के बाद राहत शिविरों में चले जाना चाहिए।
ALSO READ: Weather Update : इन राज्यों में गर्मी से हाहाकार, राजस्थान को थोड़ी राहत
प्राधिकरण ने बताया तेज हवाओं की संभावना के कारण, जर्जर घरों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर चले जाना चाहिए। उसने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में रात में यात्रा करने से पूरी तरह बचना चाहिए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

मैं आज दर्द, डेटा और दौलत की बात करुंगा, चक्रव्यूह में फंसे हैं देश के छात्र, रील नशा है, छात्रों की गूंज में बोले राहुल गांधी

रांची छात्र आंदोलन: दूसरे दौर भी नहीं निकला बातचीत का कोई नतीजा, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

70 साल तक बेबस रही शहीद ठाकुर रोशन सिंह की धरती, फिर CM योगी ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

अगला लेख