सम्बंधित जानकारी
- मौसम अपडेट : केरल में मानसून की दस्तक, छह राज्यों में भीषण गर्मी का कहर
- टिकट कन्फर्म होगा या नहीं, पहले ही बता देगी आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट
- कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, धोनी और रैना जैसे खिलाड़ी आपको टूर्नामेंट में आगे तक ले जा सकते हैं
- बस पानी पीने से मिलेंगे यह 9 चमत्कारी फायदे, यह खास जानकारी जरूर पढ़ें
- मौसम अपडेट : कम नहीं होगी सूरज की तपन, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट
यूपी में बदला मौसम, गर्मी के बाद अब कहर ढाएगी बारिश, ओले भी गिरेंगे, मौसम विभाग की चेतावनी
लखनऊ। भीषण गर्मी से परेशान उत्तरप्रदेश के लोगों को अगले 24 घंटों में गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जिसके चलते सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि यूपी के अधिकांश जिलों में प्री मानसून के तहत तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। यूपी के साथ बुंदेलखंड में आंधी और बारिश की संभावना है।
वहीं लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, झांसी, इटावा, मैनपुरी, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद में भी मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर संबंधित जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।
