ramcharitmanas
✕

मुंबई : बारिश से हाहाकार, पहली बारिश में हुई पानी-पानी

Updated: बुधवार, 9 जून 2021 (18:15 IST)
मुंबई। इस साल मानसून के मौसम की पहली बारिश से मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बन गई जिसके बाद यातायात पुलिस ने 4 सबवे को बंद कर दिया। बारिश के बाद शहर के कुछ निचले इलाकों में जल भराव की खबरें हैं। लोकल ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन पटरियों पर पानी भरा हुआ है। कहीं-कहीं बाइक सवारों को भी मजबूरी में वाहन को सड़क पर ही छोड़ना पड़ा। शहर की पुलिस ने मुंबई के लोगों से अपील की है कि वह बिना कारण घर से बाहर न निकलें और जलजमाव वाले इलाकों में जाने से बचें।

ALSO READ: मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
 
बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर वाहन कम थे लेकिन मोटरसाइकल और अन्य वाहनों के चालक जलजमाव वाले कुछ स्थानों पर वाहन आगे ले जाने में असमर्थ हो गए। मोटरसाइकिल सवारों के लिए मिलान, खार, अंधेरी और मलाड सबवे को जलजमाव की वजह से यातायात पुलिस ने बंद कर दिया।
 
पुलिस उपायुक्त (यातायात : पश्चिमी उपनगर) सोमनाथ घार्गे ने बताया कि इन स्थानों पर करीब 2 फुट तक जलजमाव की वजह से हमने सबवे बंद कर दिए। हालांकि एसवी रोड, लिंकिंग रोड और पश्चिमी एक्सप्रेस हाइवे पर वाहनों का परिचालन सुगम रहा। अब तक कहीं जाम की स्थिति नहीं है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

अगला लेख