Daily Horoscope
✕

Weather Update : राजस्थान में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 5 की मौत, बाड़मेर में पारा 48 के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Updated: गुरुवार, 23 मई 2024 (21:14 IST)
Rajasthan News : राजस्थान में भीषण गर्मी ने सामान्य जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है और कथित तौर पर लू लगने (हीट स्ट्रोक) से 5 लोगों की मौत की सूचना है। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस गर्मी के मौसम में सबसे अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि खैरथल जिले में 5 मोर मृत मिले हैं। मौसम विभाग ने अनेक जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी यानी ‘रेड अलर्ट’ जारी किया हुआ है। अगले 5 दिन राज्य के अनेक स्थानों पर तीव्र लू चलने और कहीं-कहीं उष्ण रात्रि का दौर जारी रहेगा। विभाग ने इसके लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। 
ALSO READ: Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान
बाड़मेर में आसमान से आग : मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बाड़मेर सबसे अधिक गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। फलौदी में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री, फतेहपुर में 47.6 डिग्री, जैसलमेर में 47.5 डिग्री, जोधपुर में 47.4 डिग्री, जालौर में 47.3 डिग्री, कोटा में 47.2 डिग्री, चूरू में 47 डिग्री, डूंगरपुर में 46.8 डिग्री, बीकानेर में 46.5 डिग्री, श्रीगंगानगर में 46.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 46 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विभाग के अनुसार राज्य के अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं बीती रात राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
 
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार फलौदी में बीती रात तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक है। राज्य के अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है।
 
5 लोगों की मौत : राज्य में कथित तौर पर लू लगने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। जालोर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमा शंकर भारती ने बताया कि आज अलग-अलग स्थानों से एक महिला सहित चार लोगों को जालोर जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने कहा, ‘‘संभवत: लू लगने के कारण मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।’’ 
 
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में गुरुवार को एक महिला कमला देवी (40), दो अन्य चूना राम (60), पोपट राम (30) और एक अज्ञात व्यक्ति को लाया गया जिनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में बुधवार को बाड़मेर रिफाइनरी में काम करने वाले दो युवक सहिंदर सिंह (41) और सुरेश यादव बेहोश हो गये जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि सहिंदर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं सुरेश यादव का उपचार जारी है। खैरथल जिले के इस्माइलपुर गांव में पांच मोर मृत पाए गए और इसका कारण अत्यधिक गर्मी बताया जा रहा है।
 
कब तक राहत की उम्मीद : मौसम विभाग के अनुसार राज्य के लोगों को इस भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आगामी 72 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इनपुट भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

भोपाल में जनता क्वार्टर पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा बल के बीच 599 जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू,कांग्रेस नेता हिरासत में

घर बैठे हल हो रही आम जनता की हर समस्या! सीएम धामी ने बताया कैसे '1905' नंबर बदल रहा उत्तराखंड की तस्वीर

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी की नेपाल पीएम से मुलाकात

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

अगला लेख