kalsarpa dosh calculator
✕

लू का कहर, त्रिपुरा में 27 अप्रैल तक स्कूल बंद

Updated: बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (15:25 IST)
Tripura news in hindi : त्रिपुरा में लू की स्थिति के मद्देनजर सरकार ने आदेश जारी किया है कि राज्य के सभी स्कूल 24 से 27 अप्रैल तक बंद रहेंगे।

ALSO READ: Weather Updates: पूर्वी राज्यों से दक्षिण भारत तक Heat Wave जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक बुलेटिन के मुताबिक, त्रिपुरा में बुधवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। विभाग के मुताबिक, इस पूर्वोत्तर राज्य में चालू सप्ताह के अंत तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
 
शिक्षा (स्कूल) विभाग के अतिरिक्त सचिव एन. सी. शर्मा ने बताया कि सभी सरकारी, सरकार से सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को 24 से 27 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
 
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पूरा राज्य लू की चपेट में है और यह स्थिति कुछ और दिनों तक जारी रहेगी। इस लू और उमस भरे मौसम को देखते हुए त्रिपुरा सरकार ने इसे राज्य की दृष्टि से विशिष्ट आपदा घोषित किया है।  जिला-स्तरीय आपदा प्रबंधन अधिकारियों को जनता के बीच जागरूकता फैलाने की सलाह दी गई है।
 
अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को आपात केंद्रों को सक्रिय करने व त्वरित प्रतिक्रिया दलों को अलर्ट रहने को कहा गया है। राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए सभी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग ने एक परामर्श जारी कर लोगों को विशेषतौर पर, पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक धूप में बाहर नहीं निकलने को कहा है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख