suvichar

आंध्रप्रदेश : हेड कांस्टेबल ने पत्नी और 2 बेटियों की गोली मारकर की हत्या, खुद भी की आत्महत्या

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (16:04 IST)
Andhra Pradesh Crime News : आंध्र प्रदेश पुलिस में तैनात 55 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और 2 बेटियों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिसकर्मी को शेयर बाजार में नुकसान हुआ था और वह कुछ पारिवारिक समस्याओं से भी जूझ रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है और जांच शुरू की जा चुकी है।
 
एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मामला गुरुवार सुबह सामने आया और पुलिस ने 1993 बैच के पुलिसकर्मी के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि निजी कारणों के चलते पुलिसकर्मी ने घटना को अंजाम दिया।
 
कडप्पा उपसंभागीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद शरीफ ने बताया, मृतक पुलिसकर्मी का नाम वेंकटेश वरलु है और वह कडप्पा 2 टाउन थाने में शिकायत दर्ज करने का काम करते थे। उन्होंने बीती रात (बुधवार) 11 बजे तक काम किया और थाने से एक पिस्तौल व कुछ कारतूस अपने साथ घर ले गए।
 
अधिकारी के मुताबिक, वेंकटेश वरलु की बड़ी बेटी की उम्र करीब 20 वर्ष थी और वह स्नातक के प्रथम वर्ष की छात्रा थी जबकि उनकी छोटी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी की पत्नी की उम्र करीब 45 वर्ष थी।
 
सूत्रों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि पुलिसकर्मी को शेयर बाजार में नुकसान हुआ था और वह कुछ पारिवारिक समस्याओं से भी जूझ रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है और जांच शुरू की जा चुकी है। वहीं कडप्पा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने वेंकटेश वरलु के घर का निरीक्षण किया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख