sundarkand
✕

कुमारस्वामी ने कैबिनेट का विस्तार किया, कांग्रेस से 8 मंत्रियों को शामिल किया

Updated: शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (20:17 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को अपनी 6 महीने पुरानी कैबिनेट का विस्तार किया और इसमें गठबंधन साझेदार कांग्रेस के 8 सदस्यों को शामिल किया। 2 मंत्रियों रमेश जारकिहोली (नगर प्रशासन) और आर. शंकर (वन एवं पर्यावरण) को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
 
 
राज्यपाल वजूभाई वाला ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजभवन में ग्लास हाउस में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में सतीश जारकिहोली, एमबी पाटिल, सीएस शिवल्ली, एमटीबी नागराज, ई. तुकाराम, पीटी परमेश्वर नाइक, रहीम खान और आरबी थिम्मारपुर शामिल हैं। 8 में से 7 मंत्री उत्तर कर्नाटक के हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार रात पार्टी के विस्तार को मंजूरी दे दी थी। इससे पहले उन्होंने प्रदेश में पार्टी नेताओं और कर्नाटक प्रभारी सचिव केसी वेणुगोपाल से भेंट की थी और मुद्दे पर चर्चा की थी।
 
रमेश जारकिहोली का कथित रूप से भाजपा नेताओं से मेलजोल है और वे कैबिनेट तथा पार्टी की बैठकों में नहीं आ रहे हैं। उन्हें कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनके स्थान पर उनके भाई सतीश जारकिहोली को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। शंकर निर्दलीय विधायक हैं। उन्हें कांग्रेस के सहयोगी सदस्य होने की उनकी अनिच्छा के चलते हटाया गया है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख