suvichar
✕

हरियाणा के नूंह में मस्जिद में लगाई आग, 24 घंटों में 4 नई FIR

Updated: गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (13:03 IST)
Haryana Nuh Violence : हरियाणा के नूंह जिले में एक मस्जिद को आग लगा दी गई जबकि एक अन्य मस्जिद में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाएं बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई और इनमें कोई हताहत नहीं हुआ है। पिछले 24 घंटों में  4 नई FIR दर्ज की गई।
 
एक मस्जिद विजय चौक के निकट और दूसरी एक पुलिस थाने के पास स्थित है। दोनों मस्जिदों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।
 
पुलिस अधीक्षक (नूंह) वरुण सिंगला ने कहा कि एक मस्जिद में हल्की आगजनी की गई जबकि एक अन्य में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी प्रतीत हो रही है। पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापे मार रही है।
 
पुलिस ने बताया कि घटनाओं की सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियों को दोनों मस्जिदों में भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि दो मस्जिदों पर मोलोटोव कॉकटेल यानी पेट्रोल बम फेंके गए।
 
पुलिस ने नूंह में कर्फ्यू में 3 घंटे की ढील दे दी है। नूंह के उपायुक्त प्रशांत पंवार ने कहा कि लोग सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक आवश्यक सामान खरीद सकते हैं।
 
भीड़ द्वारा विश्व हिंदू परिषद की यात्रा को रोकने की कोशिश करने के बाद सोमवार को नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर नूंह और पलवल में निषेधाज्ञा लागू है।
 
हरियाणा सरकार के अनुसार, हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख