Hanuman Chalisa
✕

कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान भोजन पर बवाल, सुरक्षा गार्ड ने चलाई गोली

Updated: शनिवार, 22 मार्च 2025 (16:03 IST)
Kurukshetra news in hindi : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित एक महायज्ञ में भोजन की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान सुरक्षा गार्ड द्वारा कथित तौर पर गोली चलाए जाने से एक नाबालिग लड़का गोली लगने से घायल हो गया। घटना से गुस्साए यज्ञ में अनुष्ठान करने आए बड़ी संख्या में ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने कहा कि मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के प्रयास जारी हैं।
 
त्रिपुरा शक्तिपीठ, मणिकुट के श्री श्री 1008 स्वामी हरिओम द्वारा कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। दिनभर चलने वाले इस आयोजन में अनुष्ठान करने के लिए बड़ी संख्या में ब्राह्मण पहुंचे हैं।
 
पुलिस के अनुसार शनिवार को कुछ ब्राह्मणों ने उन्हें दिए जाने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता की शिकायत की थी। इस पर ब्राह्मणों और स्वामी हरिओम के बीच विवाद हो गया। इसने बताया कि ब्राह्मणों ने आरोप लगाया कि हरिओम के सुरक्षा गार्ड ने उन पर गोली चलाई। इसके बाद गुस्साए ब्राह्मणों ने कार्यक्रम के पोस्टर फाड़ दिए और कथित तौर पर पथराव किया।
 
पुलिस अधीक्षक (एसपी) वरुण सिंगला के अनुसार, लखनऊ के 16 वर्षीय आशीष कुमार को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति खतरे से बाहर हैं।
 
एसपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी प्रिंस नामक एक अन्य व्यक्ति पथराव में घायल हो गया। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग को अवरुद्ध करने वाले प्रदर्शनकारी ब्राह्मणों को मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
इस बीच, स्वामी हरिओम ने आरोप लगाया कि कुछ ‘अराजक’ तत्वों ने पिछले चार दिनों से यहां आयोजित हो रहे ‘1008 कुंडीय यज्ञ’ में बाधा डालने की कोशिश की।
 
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भंडारा कैथल से उनके अनुयायियों द्वारा संचालित किया जा रहा था और पिछले चार दिन में कोई शिकायत नहीं की गई। उन्होंने कहा कि शनिवार को अचानक कुछ ब्राह्मणों ने भोजन को लेकर आपत्ति जतानी शुरू कर दी और अन्य ने उनका समर्थन किया, जिससे अशांति फैल गई।
 
हरिओम ने कहा कि इस मामले पर सौहार्दपूर्ण तरीके से चर्चा होनी चाहिए थी, न कि यज्ञ में बाधा डालनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि 700 से 800 ब्राह्मण अभी भी अनुष्ठान कर रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख