Hanuman Chalisa
✕

हरियाणा बोर्ड ने घोषित किया 10वीं का परिणाम, 3 लाख विद्यार्थी पास

Updated: शुक्रवार, 11 जून 2021 (16:09 IST)
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम स्कूलों द्वारा बोर्ड को भेजे विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगि परीक्षाओं के अंकों को आधार बनाकर तैयार किया गया है। एचएसईबी बोर्ड ने करीब 2.30 बजे रिजल्ट घोषित किए। परिणाम सामने आने के बाद 3 लाख छात्र और छात्राओं के पास होने की खबर सामने आ रही है और पहली बार ऐसे देखने को मिला है, जब कोई भी विद्यार्थी फेल नहीं हुआ है।
 
जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से हरियाणा सरकार ने 15 अप्रैल को 10वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था। इसके बाद विभिन्न बैठकों में चर्चा करने के बार सीबीएसई की ही तर्ज पर कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया गया। इंटरनल असेस्मेंट और प्रैक्टिकल के अंकों के आधार पर हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम जारी किया है। सभी विद्यार्थियों bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 
गौरतलब है कि इस साल 2020-21 के सत्र में लगभग 3,18,373 विद्यार्थी बिना परीक्षा के अगली कक्षा यानी 11वीं प्रमोट होने जा रहे हैं जिसमें 1,74,956 छात्र और 1,43,417 छात्राएं शामिल हैं। 10वीं के परिणाम सामने आने के बाद चंडीगढ़ में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि फिलहाल स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते पैदा हुए मौजूदा हालात में स्कूल खोलना जल्दबाजी होगी।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

अगला लेख