ramcharitmanas
✕

Haryana Elections : जानिए विनेश फोगाट के सामने कौन है मैदान में, जुलाना में मुकाबला रोमांचक होने के आसार

Updated: बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (16:38 IST)
Haryana Assembly Elections : हरियाणा में जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। बैरागी का नाम मंगलवार को जारी हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में शामिल था।
 
खेल से राजनीति में आईं कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के खिलाफ जुलाना में भाजपा ने युवा नेता और एयर इंडिया की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले कैप्टन योगेश बैरागी पर दांव खेला है। बैरागी का नाम मंगलवार को जारी हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में शामिल था। सफीदों निवासी योगेश (35) इस समय भाजपा युवा मोर्चा की हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष हैं।
ALSO READ: हरियाणा चुनाव के लिए AAP ने जारी की तीसरी सूची, अब तक 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
उन्होंने जुलाना सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। जुलाना विधानसभा सीट तब सुर्खियों में आई जब कांग्रेस ने इस जाट बहुल निर्वाचन क्षेत्र से ओलंपियन पहलवान फोगाट को चुनाव मैदान में उतारा।
 
फोगाट हालांकि चरखी दादरी जिले के बलाली से हैं, लेकिन उनका ससुराल जुलाना में है। जुलाना में बख्ता खेड़ा गांव उनके पति सोमवीर राठी का पैतृक गांव है। फोगाट (30) ने राजनीति में आने से पहले कुश्ती से संन्यास ले लिया था। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के तत्कालीन प्रमुख एवं भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के आंदोलन में सबसे आगे रहे फोगाट और बजरंग पूनिया हाल में कांग्रेस में शामिल हो गये थे।
ALSO READ: हरियाणा में AAP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 29 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान
पूनिया टोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं, जबकि फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान हैं। हालांकि उन्हें 50 किलोग्राम भार वर्ग में लगभग 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बाद में उन्होंने खेल से संन्यास की घोषणा की। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख