अहमदाबाद। गुजरात में चुनावी गहमागहमी के बीच पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल के करीब एक दर्जन कथित सेक्स वीडियो के बाद अब गुरुवार को उनके चचेरे भाई रवि पटेल और दो संयोजकों के भी 9 ऐसे वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं।
यूट्यूब पर अपलोड किए गए इन वीडियो में अलग-अलग लड़कियों के साथ हार्दिक के चाचा विपुल पटेल के बेटे रवि पटेल जैसा दिखने वाले युवक के अलावा भावनगर में पास के संयोजक नितिन घेलाणी और टंकार के संयोजक प्रकाश टंकारा को दिखाया गया है।
इन वीडियो को भी हार्दिक पटेल एंड गैंग नाम के उसी यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है जिसने पहले पास नेता के करीब दर्जनभर ऐसे वीडियो अलग-अलग समय में अपलोड किए थे। इनमें से पांच बुधवार को किए गए थे। ज्ञातव्य है कि बार-बार इसे भाजपा की साजिश बताने वाले हार्दिक ने अब तक इस संबंध में अपनी तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। (वार्ता)
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस