सम्बंधित जानकारी
- स्पाइसजेट की फ्लाइट के 2 यात्री ICU में, तूफान में फंसे विमान में हलचल की DGCA कराएगा जांच
- Garuda Drone करेगा Swiggy ग्रॉसरी पार्सल की डिलीवरी, दिल्ली-बेंगलुरु में शुरू होगा प्रोजेक्ट
- संघर्ष की अनूठी मिसाल शिवाकांत ने पास की सिविल जज परीक्षा, पत्नी सुधारती थीं गलतियां
- कमलनाथ सरकार ने शुरू किया था महाकाल मंदिर कॉरिडोर का निर्माण, झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार : पीसी शर्मा
- UP : महिला अधिकारी का नशे में धुत वीडियो वायरल, पुलिस को दिखाई दबंगई
Gujarat Congress: गुजरात में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने ट्विटर बायो से हटाया पार्टी का नाम
अहमदाबाद। कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच सोमवार को अपने ट्विटर प्रोफाइल से अपना पदनाम और पार्टी का चुनाव चिह्न 'हाथ' हटा दिया।
पटेल ने कुछ दिन पहले पार्टी के राज्य नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर नाखुशी जताई थी। गुजरात में नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के लिए पाटीदार समुदाय के आंदोलन की अगुवाई करने वाले पटेल ने ट्विटर पर अपने नए प्रोफाइल में खुद को 'गौरवान्वित भारतीय देशभक्त' बताया है।
