शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Gurugram : sucide in jail
Written By
Last Modified: मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (13:11 IST)

4 लोगों की हत्या के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या

4 लोगों की हत्या के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या - Gurugram : sucide in jail
गुरुग्राम। अपनी बहू समेत 4 लोगों की हत्या के आरोपी राय सिंह ने मंगलवार सुबह भोंडसी जेल में आत्महत्या कर ली। 24 अगस्त को हत्या के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर किया था।
 
पूर्व फौजी राय सिंह के साथ ही उसकी पत्नी बिमलेश भी जेल में बंद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस के अनुसार, राय सिंह पर आरोप है कि उसने अपनी पुत्रवधु की कुलहाड़ी मार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर कृष्ण तिवारी के कमरे में पहुंचा। वहां उसने कृष्ण तिवारी, उसकी पत्नी अनामिका और सुरभि की भी जान ले ली।
ये भी पढ़ें
रामविलास पासवान की LJP का बंटवारा, चाचा-भतीजे की लड़ाई में छिन गया 'बंगला'