Hanuman Chalisa

राजस्थान में फिर सुलगी Gurjar Aandolan की आग, दिल्ली-मुंबई के बीच करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनों पर पड़ा असर

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2020 (10:53 IST)
जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों का आंदोलन (Gurjar Agitation) शुरू हो चुका है। राजस्थान के कोटा में गुर्जर आंदोलन के चलते दिल्ली-मुंबई के बीच करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनों पर असर पड़ा है। गुर्जर एक बार फिर सरकार से 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
ALSO READ: राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन तेज, पीलूपुरा में जुटे गुर्जर
रविवार को प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन के दौरान रेल ट्रैक को भी जाम कर दिया। इसके चलते कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव करना पड़ा। अपनी मांगों को लेकर कुछ प्रदर्शनकारी रेल की पटरी पर लेट गए। आंदोलनकारियों की जिद है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, वे रेल ट्रेक से नहीं उठेंगे। इस आंदोलन के चलते कई ट्रेनों पर प्रभाव पड़ा है। राजस्थान के युवा व खेल मंत्री अशोक चांदना गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला से मिलने रविवार रात हिंडौन पहुंचे, हालांकि उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
 
इन ट्रेनों के बदले गए रूट्‍स-
 
ट्रेन नंबर 02925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर स्पेशल ट्रेन जेसीओ को नागदा-संत हिरदाराम नगर-बीना-झांसी-मथुरा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
 
ट्रेन नंबर 02951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन जेसीओ को नागदा-संत हिरदाराम नगर-बीना-झांसी-मथुरा के रास्ते चलाया जाएगा।
 
ट्रेन नंबर 02953 मुंबई सेंट्रल-हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन जेसीओ को नागदा-संत हिरदाराम नगर-बीना-झांसी-मथुरा के रास्ते डायवर्ट किया गया।
 
ट्रेन नंबर 09040 मुजफ्फरपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन जेसीओ को आगरा फोर्ट-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर-सवाई माधोपुर के माध्यम से डायवर्ट किया गया।
 
ट्रेन नंबर 02904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन जेसीओ को मथुरा-झांसी-बीना-संत हिरदाराम नगर-नागदा के रास्ते चलाया गया।
 
ट्रेन नंबर 09042 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस जेसीओ को भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर-सवाई माधोपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया।
 
ट्रेन नंबर 00949 ओखा-गुवाहाटी पार्सल स्पेशल ट्रेन जेसीओ को सवाई माधोपुर-जयपुर-बांदीकुई-भरतपुर-आगरा फोर्ट के रास्ते डायवर्ट किया गया। (वार्ता)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख