Daily Horoscope
✕

Manipur Violence : मणिपुर में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, सुरक्षाबलों ने की जवाबी कार्रवाई

Updated: गुरुवार, 29 जून 2023 (18:10 IST)
इंफाल। हिंसाग्रस्त मणिपुर के कंगपोकपी जिले के हरओठेल गांव में गुरुवार को सुबह कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। इस बीच असम राइफल्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी अब थम चुकी है। जांच जारी है।
 
सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी अब थम चुकी है। सुरक्षा बलों से जुड़े एक सूत्र ने कहा, हरओठेल गांव में सुबह करीब पौने छह बजे बंदूकधारियों ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। असम राइफल्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी अब थम चुकी है। जांच जारी है।
 
गौरतलब है कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं।
 
मणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मेइती समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है। वहीं नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और यह मुख्यत: पर्वतीय जिलों में रहती है। (File photo) 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

MP DA Hike : दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार का कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का कल अंतिम दिन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिता

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

अगला लेख