Hanuman Chalisa
✕

गुजरात कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द, 8 लाख उम्मीदवारों की उम्मीदों पर फिरा पानी

Updated: रविवार, 2 दिसंबर 2018 (17:02 IST)
अहमदाबाद। गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पर्चा लीक होने के बाद रविवार को रद्द कर दी गई। परीक्षा शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले ये फैसला लिया गया। 
 
अधिकारियों ने बताया कि करीब आठ लाख 75 हजार उम्मीदवारों को अपराह्न तीन बजे शुरू होने वाली परीक्षा में बैठना था। यह परीक्षा गुजरात के 2 हजार 440 केंद्र पर आयोजित की गई थी।
 
परीक्षा कराने वाली संस्था लोकरक्षक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष विकास सहाय ने बताया कि पर्चा लीक होने की बात सामने आते ही कुछ घंटे पहले परीक्षा रद्द कर दी गई। 
 
सहाय ने कहा कि किसी ने मुझे जवाबों की एक सूची भेजी, जो परीक्षा के लिए तय किए गए सवालों के जवाब थे। यह स्पष्ट होने के बाद कि पर्चा लीक हो गया है, हमने परीक्षा रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की जाएगी।
 
सहाय ने कहा कि अभी हमें यह नहीं पता चला है कि पर्चा कहां से लीक हुआ। हमने हर जिले में पर्चा रखने की जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे और सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए थे। परीक्षा रद्द होने पर विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार की आलोचना की।
 
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, 'भाजपा सरकार गुजरात के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है जो बिना भ्रष्टाचार में शामिल हुये एक परीक्षा भी नहीं करा सकती।' (भाषा) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

अगला लेख