सम्बंधित जानकारी
- सिद्धू पर अमरिंदर मंत्रिमंडल में बवाल, साथी मंत्री ने मांगा इस्तीफा
- अब गुरु गोरखनाथ को पाठ्यक्रम में स्थान देने की मांग उठी
- सबरीमाला मंदिर में प्रवेश से महिलाओं को रोका, तीन गिरफ्तार
- सिद्धू ने केसीआर और उनके परिवार की तुलना 'अलीबाबा 40 चोर' से की
- परिवार के विरोध के बावजूद मुस्लिम सहेली को किडनी देने पर अड़ी सिख लड़की
लघुशंका करने से रोका, गला घोंट कर हत्या की
जींद। हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में लघुशंका करने को लेकर पैदा हुए विवाद में एक व्यक्ति की गला घोंट कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि गांव के एक गली में राजकुमार नामक व्यक्ति खुले में लघुशंका कर रहा था। इस पर उसी गांव के रहने वाले सुरेश (45) ने उसे ऐसा करने से रोका।
उन्होंने बताया कि यह राजकुमार और उसके परिवार को नागवार गुजरा और पहले उसकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में गला घोंट कर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। (भाषा)
