dharma sangrah
✕

गुजरात में बड़ा हादसा, स्कूल बस खाई में गिरी, 10 बच्चों की मौत

Updated: रविवार, 23 दिसंबर 2018 (14:58 IST)
डांग। गुजरात के डांग जिले में महालपर गांव के निकट स्कूली बच्चों से भरी बस के गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला समेत 10 बच्चों की मौत हो गई तथा 70 घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सूरत के अमरेली के एक कोचिंग क्लास के बच्चों को लेकर पिकनिक के लिए सबरी धाम लेकर आई थी। वापसी में महालपुर गांव के समीप एक मोड़ पर बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई।
 
हादसे में 1 महिला और 10 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई तथा चालक सहित 70 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को सूरत की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में चालक और एक महिला सहित 80 बच्चे थे। मृतकों की पहचान किसाबेन (10), किसभाई (14), विधिबेन (16), दक्षकुमार (12), ध्रुवीबेन (12), दीपलीबेन (10), हेमाक्षीबेन (37), ध्रुवाबेन (4), तुषाबेन (19) और श्रेयाबेन के रूप में की गई है। (वार्ता)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

होमस्टे खोल रहे हैं उत्तराखंड में घर वापसी का रास्ता

ट्रंप की नई चेतावनी से लेकर सोनिया गांधी के भावुक होने तक: जानिए 17 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

अगला लेख