Narak Chaturdashi
✕

पुलवामा में ग्रेनेड हमले में 3 घायल, डीजीपी बोले- बौखलाहट में हैं आतंकी

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (14:16 IST)
जम्मू। पुलवामा के मुख्य चौक में गश्त लगा रहे सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। गनिमत यह रही कि ग्रेनेड निशाने पर न फटकर सुरक्षाबलों से कुछ दूरी पर जाकर फटा, जिसकी चपेट में आने से दो स्थानीय तथा एक प्रवासी नागरिक घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
इस हमले के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकी बौखलाए हुए हैं और वे ओवर ग्राउंड वर्करों का सहारा लेकर ऐसे हमले करवा रहे हैं।
 
पुलिस ने बताया कि ग्रेनेड हमले के तुरंत बाद हमलावर घटना स्थल से फरार हो गए। हालांकि एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश के लिए सर्च आप्रेशन चलाया हुआ है।
 
घायलों की पहचान जितेंद्र कुमार निवासी बिहार और अजहर खुर्शीद निवासी डालीपोरा पुलवामा के रूप में हुई है। तीसरे घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई थी।
 
गौरतलब है कि बैखलाहट के चलते आतंकी संगठनों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। वह हिट एंड रन के साथ-साथ ग्रेनेड हमलों को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं ताकि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया सकें।
 
इतना ही नहीं ऐसी घटनाओं को ओवर ग्राउंड वर्करों और नए भर्ती आतंकियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है ताकि अगर उनमें से कोई मारा या पकड़ा भी जाता है तो आतंकी संगठनों को बड़ा धक्का न लगे।
 
जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह के अनुसार कश्मीर में मौजूदा शांतिपूर्ण माहौल को बरकरार रखने के लिए पुलिस आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने श्रीनगर में बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जो नए माड्यूल सक्रिय हुए हैं वह पुलिस के राडार पर हैं और उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
 
डीजीपी दिलबाग सिंह के अनुसार श्रीनगर में दर्जन से अधिक ऐसे माड्यूल थे जो पिस्तौल से हत्याओं को अंजाम देते थे, उनका सफाया किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि जब जब पुरानी टीम का सफाया होता है तो नई टीम उनकी जगह लेने की कोशिश करती है।
 
दिलबाग सिंह ने कहा कि नई टीम की भी पहचान लगभग हो चुकी है और जल्द इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी का भी मारा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक चिंता का विषय है। पुलिस द्वारा ऐसे लोगों को राडार पर रखा गया है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख