dharma sangrah

गोवा में नए साल के स्वागत के लिए उमड़े लोग, आधी रात में सड़कों पर लगा जाम

Updated: रविवार, 1 जनवरी 2023 (12:58 IST)
पणजी। गोवा में रविवार आधी रात के बाद विभिन्न बीच की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात जाम देखा गया और नए साल का स्वागत करने के लिए लाखों लोग समुद्र किनारे पहुंचे। कुछ बीच पर रात 12 बजते ही आतिशबाजी की गई और पर्यटकों को नए साल का उत्साह के साथ स्वागत करते देखा गया।
 
गोवा की कैथलिक आबादी ने गिरजाघरों में आधी रात को प्रार्थना सभाओं में भाग लिया, वहीं क्लब और रेस्तराओं में संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
 
उत्तरी गोवा में कालनगुट, बागा, सिंक्वेरिम, मोरजिम और केरी समेत विभिन्न तटों की ओर जाने वाले रास्तों पर कारों की लंबी कतार देखी गई। हालांकि, पालोलिम और कोलवा समेत दक्षिणी गोवा के अनेक बीच पर अपेक्षाकृत कम भीड़ रही।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समुद्र तटों पर कड़ी निगरानी रखी। हमने समारोहों से पहले असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख