biodatamaker
✕

गोवा में कांग्रेस को लगा झटका, 10 विधायक भाजपा में शामिल

Updated: गुरुवार, 11 जुलाई 2019 (20:55 IST)
नई दिल्ली। गोवा के 10 कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को यहां भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के इन विधायकों ने बुधवार शाम पार्टी से अलग होने का ऐलान किया था।
 
ये विधायक गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ नड्डा से मिलने गए। गोवा में बुधवार रात तेजी से घटे राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के 15 विधायकों में से 10 ने अलग गुट बनाकर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया था।
 
कांग्रेस से अलग होने वाले विधायकों के नाम चंद्रकांत कावलेकर, अटानासियो मोन्सेरेट, जेन्निफर मोन्सेरेट, नीलकांत हलारंकर, टोनी फर्नाडीस, फ्रांसिस सिल्वेरिया, विल्फ्रेड डि सा, फिलिप नेरी रोडग्रिगूज, क्लाफासियो डियास और इसीडोर फर्नाडीस हैं।
 
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने से उनकी पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस राजनीतिक घटनाक्रम से भाजपा के नेतृत्व वाली गोवा सरकार राज्य में और मजबूत होगी।
 
कांग्रेस के बागी विधायक एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने इस अवसर पर कहा कि हमने मुख्यमंत्री सावंत की कार्यशैली देखी है। वे राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमने उनका साथ देने का फैसला किया है।
 
इससे पहले गुरुवार को गोवा और कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम की गूंज संसद में पहुंची और कांग्रेस, द्रमुक और अन्य दलों ने लोकसभा से बहिर्गमन किया।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले की हत्या पर भड़के अमित शाह, बोले- गृह मंत्रालय मांगेगा पंजाब सरकार से जवाब

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

अगला लेख