ramcharitmanas
✕

प्रेमिका से प्रेम संबंध पड़ा महंगा, परिजनों ने प्रेमी को 'नकटा' बनाकर लिया बदला

Updated: सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 (21:47 IST)
अहमदाबाद। एक प्रेमी को प्रेमिका से मिलना काफी महंगा पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के अमरेली जिले में एक व्यक्ति की उसकी प्रेमिका के परिजनों ने कथित तौर पर नाक काट दी। घटना के सिलसिले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
 
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बाबरा पुलिस निरीक्षक जेडी अहीर ने कहा कि प्रकाश कोली (23) शनिवार की रात को उस महिला से मिलने गया था जिसके साथ उसका प्रेम संबंध है। उसी दौरान यह घटना हुई। दोनों जीवापुर गांव के निवासी हैं।
 
अहीर ने बताया कि जब वह रात में वहां पहुंचा तो महिला के परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और उसके चाचा ने उसकी नाक काट दी। कोली को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

महिला के माता-पिता, उसके भाई और चाचा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने उनकी पहचान जगदीश पिपलिया, सारदाबेन पिपलिया, सुरेश पिपलिया, अतुल पिपलिया और कालू पिपलिया के रूप में की है। 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

अगला लेख