sundarkand
✕

पड़ोसी युवक ने 10 वर्षीय बच्ची को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया

Updated: सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 (22:23 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 10 वर्षीय बच्ची को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
न्यू अशोक नगर पुलिस थाना के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को उन्हें सूचना मिली कि बच्ची से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने जांच करने वाले अधिकारी को बताया कि पड़ोस में रहने वाले किसी रोहित श्रीवास्तव ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे धमकी भी दी।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कई बार बच्ची से बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि बलात्कार की घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी बच्ची को इमारत में एक नियत स्थान पर ले जाता था। उसी इमारत में आरोपी और पीड़ित का परिवार रहता है।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी ने बच्ची को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी से भी घटना का जिक्र किया तो वह उसे मार डालेगा। हालांकि पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती मां को बताई जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
 
घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) जसमीत सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 27 वर्षीय आरोपी एक निजी कंपनी में काम करता है। (भाषा)

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Asian Games खेलकर आए खिलाड़ियों से कल मिलेंगें PM नरेंद्र मोदी

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

जय जोहार बोलने पर आदिवासी युवाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मिसरोद TI रतन सिंह सस्पेंड

अगला लेख