Hanuman Chalisa

अब आएगी सरसों के दाने जितनी भागवत गीता

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (11:49 IST)
कोलकाता। अपने बड़े-बड़े विचारों को छोटे रूपों में ढालने वाले मुकुल डे इतनी लघु किताबें और डायरियां बनाते हैं, जो किसी बीज या चने पर आसानी से चिपक जाए। यह अजीब लग सकता है लेकिन डे पिछले 3 दशकों से अपने दिन का ज्यादातर समय छोटी-छोटी किताबें बनाने में लगाते हैं जिनमें से कुछ के लिए उन्हें देश और विदेश में कई पुरस्कार भी मिले हैं।
 
60 बरस की उम्र वाले डे अब एक नए अभियान पर हैं। वे हाथ से बनाई एक छोटी सी नोटबुक पर तीन अलग-अलग भाषाओं में भागवत गीता अंकित करना चाहते हैं । यह इतनी छोटी होगी कि सरसों के एक दाने पर आ जाए। उन्होंने कहा कि 4 इंच लंबी और 2 इंच चौड़ी डायरी से लेकर 1 इंच लंबी व 2 इंच चौड़ी डायरी बनाने के बाद अब मैं केवल 0.35 मिलीमीटर लंबी किताब बना रहा हूं। मैं जानता हूं कि इसकी कल्पना करना मुश्किल है।
 
इच्छापुर ऑर्डनेंस फैक्टरी के अपर डिवीजन क्लर्क के तौर पर सेवानिवृत्त हुए डे ने बताया कि यह सब करीब 30 साल पहले संयोग से शुरू हुआ। एक दिन डे की बेटी संचिता की हाथ से बनाई स्कूल डायरी खो गई जिसे अगले दिन जमा कराना था। उसके पिता ने रातभर वैसी ही डायरी बनाने का वादा किया।
 
उन्होंने कहा कि मैंने उस दिन 4 इंच लंबी व 3 इंच चौड़ी डायरी बनाई जिससे मेरी बेटी के शिक्षक भी बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने अपने निजी संग्रह के लिए ऐसी और छोटी-छोटी डायरियां बनाने का अनुरोध किया। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने वर्ष 1993 में उनका काम दर्ज किया। भारतीय फिल्म विभाग ने उन पर एक डॉक्यूमेंट्री की है। दूरदर्शन ने मिर्च मसाला का एक पूरा एपिसोड उनके काम पर प्रसारित किया।
 
डे का कलेक्शन अब 12,000 पर पहुंच गया है और इसमें सरसों के दाने तथा सूखे चने पर लगी लघु किताबें और नोटबुक शामिल हैं। भाषा) 

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

अगला लेख