shradh paksha
✕

रिश्ते हुए दागदार, चचेरे भाइयों ने किया बहन का रेप

Updated: रविवार, 8 जुलाई 2018 (20:00 IST)
खजुराहो (छतरपुर)। बुंदेलखंड में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिश्ते के भाइयों ने बहन के साथ बलात्कार किया। पीड़िता और आरोपी सभी नाबालिग हैं। मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो का है, जहां 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है।

पीड़ित बच्ची के बताए मुताबिक दुष्कर्म की घटना को उसके रिश्तेदारों ने अंजाम दिया है। मामले के सभी आरोपी पीड़िता के चचेरे भाई लगते हैं। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

 
यहां बता दें कि तीनों आरोपी रिश्ते में भाई लगते हैं इसलिए पहले रिश्तेदारों ने आपस में सुलह करने की भी कोशिश की थी लेकिन जब मामला नहीं बना तो आखिरकार थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज करानी पड़ी, तो वहीं खजुराहो पुलिस ने 3 नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब वह घर की दालान में सो रहे थी, तभी 3 लोग आए और उसके ऊपर पानी डालकर जगाया।
 
जब वे उसके साथ अश्लीलता  कर रहे थे तो वह भैया-भैया चिल्ला रही थी। तीनों ने उसका मुंह और हाथ पकड़ लिया और बारी-बारी से गलत काम कर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक वह उसके चचेरे भाई लगते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर के मुताबिक गैंगरेप के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

Pakistan की सड़कों पर क्यों शुरू हुआ संग्राम, मुनीर-शरीफ फिर परेशान, इमरान की रिहाई को लेकर क्या है PTI का प्लान

UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें, खिलेश का अंदाज कुछ ऐसा रहा...

अयोध्या में राजनाथ सिंह, कहा- योगी के नेतृत्व में यूपी की शासन व्यवस्था उत्कर्ष पर

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सड़क पर शव की तरह लेटकर जताया विरोध, VIDEO हुआ वायरल

अगला लेख