Daily Horoscope
✕

हरिद्वार में गंगा स्नान जारी, 10 लाख श्रद्धालुओं लगायेंगे डुबकी

Updated: रविवार, 15 जनवरी 2023 (10:34 IST)
हरिद्वार। आस्था के संगम में देशभर से श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस बार मकर-संक्रांति पर 14-15 जनवरी में गंगा स्नान हो रहा है। दूर-दराज से गंगा स्नान के लिए आए लोग डुबकी लगाने के बाद दान भी दे रहे हैं। हर की पैड़ी पर गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की छटा निराली नजर आ रही है।
 
हरिद्वार प्रशासन के मुताबिक 14 जनवरी तक गंगा में 4 लाख से अधिक लोगों ने स्नान कर लिया है। 15 जनवरी की शाम तक यह आंकड़ा 10 लाख के आसपास पहुंच जायेगा। प्रशासन ने मकर संक्रांति पर होने वाले गंगा स्नान को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली थी।
 
मकर संक्रांति के पर्व की धूम हरिद्वार में नजर आ रही है, नववर्ष में मकर संक्रांति का यह पहला गंगा स्नान होता है। इस दिन लोग गंगा में स्नान करके तिल और गुड़ से बने खाद्य पदार्थ और कपड़े दान करने पुण्य लाभ पाते है।
 
गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि जब तक गंगा में डुबकी नहीं लगाई थी, तब तक ठंड का अहसास हो रहा था, लेकिन जैसे ही हर-हर गंगा का उच्चारण करते हुए स्नान किया, वैसे ही ठंड छूमंतर हो गई है। हरिद्वार में हर की पैड़ी पर बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं का जमावड़ा लगा हुआ है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

अगला लेख