गुजरात : चलती ट्रेन में पूर्व बीजेपी विधायक की गोली मारकर हत्या, लगा था बलात्कार का आरोप
Updated: मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (10:03 IST)
गुजरात बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जयंती भानुशाली की चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खबरों के मुताबिक अबडासा से विधायक रहे भानुशाली ट्रेन से भुज से अहमदाबाद जा रहे थे, रास्ते में बदमाशों ने एसी कोच में घुसकर भानुशाली पर फायरिंग की। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जयंती भानुशाली सयाजी नगरी ट्रेन से भुज से अहमदाबाद जा रहे थे कि ट्रेन के अंदर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि चलती ट्रेन में पूर्व विधायक का मर्डर कर दिया। गौरतलब है कि जयंती भानुशाली पर पिछले साल एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया था।
खबरों के मुताबिक युवती ने आरोप लगाया था कि जयंती भानुशाली ने उसे अच्छे कॉलेज में प्रवेश दिलाने के बहाने उसके साथ कई बार बलात्कार किया है। इतना ही नहीं पीड़िता ने भानुशाली पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया था।
उस वक्त सूरत पुलिस ने जयंती भानुशाली को समन जारी किया था। जयंती भानुशाली के खिलाफ समन सीआरपीसी की धारा 160 के तहत जारी किया गया था। पीड़िता ने अपना बयान जज की मौजूदगी में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज कराया था।
आरोपों के बाद भानुशाली ने गुजरात बीजेपी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है कि पुलिस को दिया गया आवेदन मेरी छवि खराब करने की साजिश है, मेरे और मेरे परिवार के ऊपर लगाए गए आरोप आधारहीन हैं। (एजेंसियां)
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस