1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. murder of Niece

भतीजी से प्रेम संबंधों को लेकर युवक ने अपने भाई की हत्या की

Niece
मेरठ। उत्तरप्रदेश में मेरठ जिले के परतापुर क्षेत्र में एक युवक ने भतीजी के साथ कथित प्रेम संबंधों को लेकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस ने मृतक का अधजला शव बरामद कर लिया।
 
 
पुलिस के मुताबिक मृतक की बेटी और छोटे भाई ने वारदात को अंजाम दिया और वे फरार हो गए। आरोपी चाचा-भतीजी के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था।
 
जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मृतक की बड़ी बेटी ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले उसकी बहन और चाचा ने एकसाथ रहने का फैसला कर लिया था जिसको लेकर परिवार में झगड़ा भी हुआ था। (भाषा)
अगला लेख
बुमराह के गेंदबाजी एक्शन में है यह खास बात, जो उन्हें बनाती है घातक गेंदबाज