dharma sangrah
✕

चोरी के आरोप से दुखी सेना के पूर्व कैप्टन ने तिहाड़ जेल में की आत्महत्या, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप

Updated: बुधवार, 13 नवंबर 2019 (10:26 IST)
नई दिल्ली। किताबें चुराने के आरोप में गिरफ्तार सेना के पूर्व कैप्टन ने तिहाड़ जेल की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में उनके परिवार का दावा है कि यह लापरवाही का मामला है वहीं जेल अधिकारियों ने इन आरोपों से इंकार किया है।

1983 में सेवा से मुक्त हुए कैप्टन मुकेश चोपड़ा को दिल्ली कैंट पुस्तकालय से चीन से जुड़ी कुछ किताबें चुराने के आरोप में 2 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। जेल अधिकारियों ने बताया कि 7 नवंबर को चोपड़ा ने इमारत की पहली मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, लेकिन कैप्टन के परिवार का दावा है कि वह सीढ़ियों से गिरे थे और उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता मुहैया नहीं कराई गई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कैप्टन पर गलत तरीके से चीन से जुड़े होने के आरोप लगाए गए और उनकी जांच की जा रही थी। कैप्टन चोपड़ा के खिलाफ एक नवंबर को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वह दिल्ली कैंट इलाके के परेड ग्राउंड स्थित ‘सेन्टर फॉर लैंड वेलफेयर स्टडीज (सीएलएडब्ल्यूएस)’ में घुसे और करीब 30-40 मिनट के बाद बाहर निकले।

बाद में लाइब्रेरियन को कुछ किताबें गायब मिलीं। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि चोपड़ा ने उन किताबों को अखबार के भीतर छुपाकर चुराया है। घटना के अगले दिन पुलिस ने कैप्टन को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि जेल अधिकारियों ने कैप्टन के परिवार के आरोपों को खारिज किया है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख