1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Forester, bribe Lokayukta police forester

चीतल का शिकार, वनपाल रिश्वत लेते पकड़ा गया (वीडियो)

Forester
मध्यप्रदेश में सागर की लोकायुक्त पुलिस ने छतरपुर जिले के भुसोर के वनपाल को बुधवार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। लोकायुक्त निरीक्षक बीएम द्विवेदी ने बताया कि छतरपुर जिले के राजनगर स्थित दशईपुरा निवासी महादेव कुशवाहा ने इस संबंध में लोकायुक्त कार्यालय में लिखित में आवेदन दिया था।
 
 
आवेदन के अनुसार 10 अप्रैल को चीतल मारने के प्रकरण में आवेदक के भाई रेखराज और पिता जुगला को बचाने और प्रकरण को कमजोर करने के एवज में वनपाल बाबूसिंह चंदेल द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। चंदेल पन्ना टाईगर रिजर्व में पदस्थ था। शिकायत की जांच के बाद बुधवार को लोकायुक्त के दल ने आरेापी वनपाल को थाना बमीठा अंतर्गत पन्ना छतरपुर रोड के बुंदेला ढाबा पर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
अगला लेख
भगवान कसम, तुम्हारी हत्या करवा देंगे...(वीडियो)