kundali milan
✕

चमत्कार, यमुना नदी में मिला तैरता हुआ पत्थर... (वीडियो)

Updated: बुधवार, 24 जनवरी 2018 (15:38 IST)
कानपुर में घाटमपुर सजेती के मउनखत गांव के पास उस समय आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा जब यमुना नदी में त्रेता युग का एक दृश्य उपस्थित हो गया। दरअसल, पानी में तैरता हुआ एक पत्थर दिखाई दिया। इस पर राम का नाम भी अंकित था। हालांकि यह पत्थर नदी में कैसे पहुंचा और उस पर राम नाम कैसा लिखा गया, इसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है। 
 
इसकी जानकारी जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और उसे देखने व पत्थर के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से लोगों का जमावड़ा लगने लगा। यही नहीं यहां पर लोग दर्शन कर पूजा तक करने लगे।
 
जानकारी के मुताबिक औद्योगिक नगरी कानपुर शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित घाटमपुर तहसील के सजेती थाना क्षेत्र स्थित मउनखत गांव यमुना नदी किनारे बसा है। प्रत्यक्षदर्शी कल्लू निषाद सुबह जमुना नदी में मछलिया पकड़ने के लिए गया तभी विपरीत धारा की तरफ से राम नाम लिखा आठ से दस किलो का लगभग एक-डेढ़ फुट लंबा चौड़ा पत्थर तैरता हुआ चला आ रहा था।
 
यह देखकर पहले तो कल्लू को विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन बाद में उसने उस पत्थर को उठाकर नाव में रख लिया और पत्थर को नदी के किनारे पर रख दिया। साथ ही साथ कल्लू ने इस बात की जानकारी गांव के लोगों को दी। पहले तो ग्रामीणों ने कल्लू निषाद की बात पर यकीन नहीं किया, लेकिन जब ग्रामीणों ने राम नाम लिखा हुआ पत्थर दोबारा नदी में डाला तो पत्थर तैरने लगा।
 
पत्थर तैरने जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने अद्भुत पत्थर को राम सेतु का टुकड़ा मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। ग्रामीण प्यारे लाल सहित कई गांवों के ग्रामीणों का मानना है कि यह पत्थर त्रेतायुग का है। इसके चलते लोगों ने इस अलौकिक पत्थर को यमुना किनारे स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित कर दिया है, जहां दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा।  
 
क्या कहते हैं जानकार : चूंकि यह मामला आस्था से जुड़ा हुआ है इसलिए नाम न बताने की शर्त पर एक विशेषज्ञ ने बताया कि इसमें कोई आश्चर्य वाली बात नहीं है क्योंकि कुछ पत्थर या चट्‍टानें ऐसी होती हैं जो पानी में तैरती रहती हं। यह भी संभव है कि कोई पुराना पत्थर नदी में उभरकर सामने आ गया हो। 
 
राम से जुड़ा है यह प्रसंग : त्रेता युग में सीता का हरण के बाद वानर और भालुओं के सहयोग से राम ने लंका पर चढ़ाई करने का निश्चय किया। मगर सबसे बड़ी समस्या थी कि विशाल समुद्र को कैसे पार किया जाए। तब समुद्र ने श्रीराम से कहा था कि नल और नील नाम के दो वानर भाई हैं, जिनके हाथ से समुद्र में डाले गए पत्थर आपके प्रताप से नहीं डूबेंगे। यह भी माना जाता है कि नल और नील को उन खास पत्थरों के बारे में जानकारी थी, जिनके पानी डालने पर वे पानी की सतह पर तैरते रहते हैं। 

 
     
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख