शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Five pilgrims mowed down by govt bus in Tamil Nadu
Written By
Last Modified: कोयंबटूर , मंगलवार, 26 दिसंबर 2017 (10:48 IST)

सरकारी बस ने श्रद्धालुओं को कुचला, पांच की मौत

Tamil Nadu
कोयंबटूर। तिरूपुर जिले में धरापुरम के पास एक सरकारी बस से कुचल कर को दो महिलाओं सहित पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोग पलानी स्थित एक तीर्थ स्थल तक ‘पदयात्रा’ पर थे।
 
पुलिस ने बताया कि तिरूपुर के यह श्रद्धालु पदयात्रा पर थे। बस ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे इन्हें कुचल दिया।
 
उन्होंने बताया कि सभी पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए एक अन्य व्यक्ति को धारापुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
क्या राजनीति में प्रवेश करेंगे रजनीकांत, 31 को करेंगे घोषणा..