Hanuman Chalisa
✕

Manipur: सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान में आग्नेयास्त्र व गोला-बारूद बरामद किए

Updated: शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (11:25 IST)
Manipur: मणिपुर (Manipur) के इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों से सुरक्षाबलों (Security forces) ने तलाशी अभियान के दौरान 4 आग्नेयास्त्र, 38 गोला-बारूद और 8 बम बरामद किए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। मणिपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष (Police Control Room) ने गुरुवार रात जारी एक बयान में बताया कि इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, काकचिंग, कांगपोकपी और थौबल जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया और इस दौरान सुरक्षाबलों ने आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद और बम बरामद किए।
 
बयान में कहा गया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदर्शनकारियों के जुटने की छिटपुट घटनाओं के कारण राज्य में स्थिति तनावपूर्ण रही। यह भी बताया गया कि मणिपुर के पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों के विभिन्न जिलों में कुल 123 'नाके' (चेक पॉइंट) स्थापित किए गए और पुलिस ने विभिन्न जिलों में नियमों के उल्लंघन के संबंध में 1,581 लोगों को हिरासत में लिया है। बयान में लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और फर्जी वीडियो से सावधान रहने की अपील की गई है।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख