सम्बंधित जानकारी
- manipur violence : 6,500 केस, 150 हत्याएं, मणिपुर पर फिर भी चुप हैं PM, दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल का मोदी पर तंज
- पीएम मोदी पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी को सराहा
- जब तक लूटे गए 6000 हथियार बरामद नहीं किए जाते, मणिपुर में शांति नहीं होगी : गौरव गोगोई
- Manipur violence cases : मणिपुर हिंसा पर बड़ी खबर, CBI ने जांच के लिए 29 महिलाओं समेत 53 अधिकारियों को किया तैनात
- पीएम मोदी ने मणिपुर जाना जरूरी नहीं समझा : शरद पवार
मणिपुर में फिर हुई हिंसा, तीन शव मिले
manipur violence news : जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर के उखरूल जिले के कुकी थोवाई गांव में भारी गोलीबारी के बाद तीन लोगों के क्षत-विक्षत शव मिले।
पुलिस के अनुसार, ताजा हिंसा लिटान पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में हुई, जहां सुबह-सुबह गोलियों की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने आसपास के गांवों और जंगलों की गहन तलाशी ली और 24 वर्ष से 35 वर्ष की उम्र के तीन लोगों के शव पाए गए।
अधिकारियों के मुताबिक, तीनों शवों पर धारदार चाकू से हमले के निशान है तथा उनके हाथ-पैर भी कटे हुए हैं।
पूर्वोत्तर राज्य में बहुसंख्यक मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के दौरान 3 मई को हिंसा भड़की थी। तब से राज्य में 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
मणिपुर की कुल आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी नगा और कुकी समुदाय के लोगों की संख्या 40 प्रतिशत है और वे ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
