Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कानपुर-झांसी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग

मंगलवार, 4 अगस्त 2015 (14:21 IST)
कानपुर। कानपुर से झांसी जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में मंगलवार सुबह कानपुर से करीब 100 किलोमीटर दूर चौरा और कालपी स्टेशनों के बीच आग लग गई। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
 
आग का कारण इंजन का टरबाइन फटना बताया जा रहा है। इस कारण कानपुर झांसी के बीच करीब डेढ़ घंटे तक रेल यातायात पर असर पड़ा। रेलवे ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
 
झांसी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नीरज भटनागर ने बताया कि कानपुर से करीब 100 किलोमीटर दूर चौरा और कालपी स्टेशन के बीच झांसी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में टरबाइन फटने से इंजन में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब नौ बजे के आसपास की है।
 
उन्होंने बताया कि ट्रेन चालक ने तुरंत रेलवे के अधिकारियों को सूचित किया और रेलवे का स्टाफ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
 
सूत्रों ने बताया कि ट्रेन के इंजन में आग लगने की खबर सुनकर ट्रेन के यात्री ट्रेन से बाहर निकल गए और अफरातफरी मच गई।
 
भटनागर ने बताया कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। इस हादसे के कारण करीब डेढ़ घंटे तक रेल यातायात रोक दिया गया जो बाद में बहाल हो गया और इंजन बदलकर ट्रेन को झांसी के लिए रवाना कर दिया गया। (भाषा)

Show comments

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

Honda Activa e: 102KM रेंज, बैटरी-स्वैपिंग टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- संगठन को मिली मजबूती

डोडा में दो बार बादल फटने का असर: गांव कटे, सड़कें बह गईं

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

राम मंदिर ट्रस्ट में कौन-कौन शामिल हैं? जानिए सभी सदस्यों के नाम और उनके अधिकार